23 अक्टूबर 2011 - 20:30

तुर्की में आने वाले भीषण भूकंप में हताहत व घायल होने वालों की संख्या 5500 हो गई है....

तुर्की में आने वाले भीषण भूकंप में हताहत व घायल होने वालों की संख्या 5500 हो गई है। तुर्की के पूर्वी हिस्से में कल आये भीषण भूकंप में अब तक डेढ़ हज़ार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं जबकि चार हज़ार से अधिक घायल हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर सात दशमलव तीन बताई गई है। यह भूकंप कल स्थानीय समय के अनुसार दोपहर एक बज कर इकतालीस मिनट पर आया। इस भूकंप का केंद्र वान प्रांत था। प्रधानमंत्री रजब तैयब अरदोग़ान ने बताया कि केवल वान प्रांत में ही लगभग सौ लोग मारे गए हैं जबकि इरजीश में भी 50 से अधिक लोग हताहत हुए हैं। इस नगर की तीस प्रतिशत आवासीय इमारतें गिर गई हैं। सभी भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में तेज़ी से राहत व बचाव कार्य जारी है और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि हताहत होने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। इस बीच इस भूकंप का आभास तुर्की से सटे ईरान के सीमावर्ती क्षेत्रों में किया गया। ईरान के चालदरान ज़िले में भूकंप से चालीस घर ध्वस्त हो गए जबकि दो लोगों के घायल होने की सूचना है। इस बीच ईरान ने तुर्की की भूकंप ग्रस्त जनता की सहायता के लिए अपनी पहला सहायता दल भेज दिया है। इसी प्रकार ईरान व तुर्की की सीमा पर मोबाइल अस्पताल बनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है।

समाचार समाप्त

..........

166